फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: फीडर में बदलीं गईं 21 लाख की पांच वीसीबी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। गर्मी में नागरिकों को शट डाउन, ब्रेक डाउन, ट्रिपिंग जैसी कटौतियों से बचाने के लिए बिजली विभाग ने मंगलवार को नगर के आराजी लेन स्थित द्वितीय फीडर पावर हाउस में वीसीबी मशीनों को बदलने का काम किया।
विज्ञापन

जिससे इस पावर हाउस से जुड़े सभी फीडरों की सप्लाई ठप रही। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली बंद रहने का शेड्यूल मंगलवार सुबह नौ से लेकर देर शाम करीब सात बजे तक का जारी किया था। अधिकारियों ने बताया कि पांच सर्किट ब्रेकर मशीन (वीसीबी) बदलने का काम चल रहा है। कार्य प्रगति पर होने के चलते पूरे दिन सेकेंड फीडर से जुड़े मोहल्ला भगत सिंह नगर, तीतरा, इमलौरी, नदीगांव और सामी इलाकों की आपूर्ति बंद रही।
एसडीओ अनुरुद्ध कुमार मौर्य, अवर अभियंता अंकित साहनी की देखरेख में बिजली विभाग के संविदाकर्मी वीसीबी मशीनें बदलने में लगे रहे। अवर अभियंता ने बताया कि करीब 21 लाख रुपये कीमत की ये पांच मशीनों को बदला गया है, जिससे अब गर्मी और ओवरलोड के चलते बार बार होने वाली लाइन ट्रिप की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले ही नई मशीनें लग जाने से अब आपूर्ति बेहतर मिलेगी। इससे पहले वर्ष 2015-16 में ये मशीनें बदली गईं थीं।
विज्ञापन

उरई। शहर के बिजली घर के पास स्थित न्यायालय के अंदर सोमवार शाम चार बजे फाल्ट होने से बिजली चली गई। फाल्ट सुधारने के बाद बिजली आई, लेकिन दोबारा फाल्ट होने से फिर बिजली चली गई। इससे दो हजार की आबादी प्रभावित हुई।
जेई गौरव कुमार ने बताया कि न्यायालय के अंदर बने बॉक्स में दो बार फाल्ट आया। इसके चलते बिजली की कटौती की गई। उन्होंने बताया कि विद्युत कक्ष में बिल्ली घुस गई थी। जिससे तार आपस में चिपक गए। इसलिए लगातार फाल्ट होते रहे। जब बिल्ली बाहर निकली तक उसको सही किया गया। फाल्ट पकड़ने और सही करने में दो बज गए। इसके चलते करीब दो हजार आबादी को बिजली नहीं मिल पाई। देर रात बिजली को चालू करवाया दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें