फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार झांसी जनपद के सिया ककरबई गांव निवासी पुष्पा रक्षाबंधन मनाने के लिए अपने मायके कोटरा आई थी। उसके साथ पति मूलचंद्र भी गया था। किसी बात को लेकर सोमवार को दंपती में झगड़ा हो गया। जिसके बाद मूलचंद्र ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के समय घर पर मायके वाले मौजूद नहीं थे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने महिला पर बोरा डालकर आग बुझाई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया है। आरोपी पति को पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें