आग लगने से बर्बाद हुई गृहस्थी दिखाता पीड़ित
- फोटो : ORAI
कोंच। मजदूर के कच्चे घर में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मजदूर की गृहस्थी जल गई।
कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव निवासी खेत मजदूर बहादुर पुत्र लालाराम कुशवाहा के कच्चे घर में रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। परिजनों की चीख पुकार सुन कर आस पड़ोस के लोग आ गए और धूल पानी फेंक कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक कमरे में रखा एक कुंतल गेहूं, एक साइकिल, पांच कुंतल लकड़ी तथा गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी इसका फिलहाल सही कारण पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बीस से पच्चीस हजार के नुकसान के अनुमान की बात कही है।