फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, बुझाते समय दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास मौजूद दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें दो लोग आग से झुलस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
कस्बा के आदर्श धर्मशाला के सामने मुकेश कुमार सड़क किनारे कपड़े का सामान लगाकर दुकानदारी करता है। शुक्रवार को वह अपनी दुकान बंद करके कपड़े की गठरी बनाकर दुकान में रखकर घर चला गया था, शनिवार की सुबह शार्ट-सर्किट से उसकी दुकान में आग लग गई।
विज्ञापन

दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन ताला तोड़कर दुकान में रखे सामान को बाहर निकालते समय पड़ोस के ही कस्बा निवासी कृष्ण कुमार (30) नरेंद्र कुमार (32) बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुकेश ने बताया कि आग से उसका करीब एक लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें