फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: संदिग्ध हालात में पटाखा गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। शनिवार रात को कस्बे के नाका रोड स्थित पटाखा गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर राख हो गया। सूचना पर सुबह फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची, तब तक सारा समान जल चुका था। व्यापारी ने पड़ोसियों पर सेंध लगा कर पटाखा गोदाम में आग लगाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कदौरा कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी संजय पुरवार नाका रोड पर बने गोदाम में पटाखा बनाकर बेचने का कार्य करता है। शनिवार रात लगभग 1 बजे गोदाम में आग लग गई। सुबह आठ बजे जब राहगीरों ने व्यापारी को घटना की सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचा और पुलिस व फायर टीम को इसकी जानकारी दी। लेकिन तब तक गोदाम में रखा पूरा माल जलकर राख हो चुका था।
व्यापारी ने बताया कि दो दिन पूर्व पड़ोसी व्यापारी और उसके परिजनों ने धमकी दी थी, कि वह उसे बर्बाद कर देंगे। उसने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने ही उसके गोदाम में आग लगाई है। आग से उसका करीब सात लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया है। कालपी सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें