फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पिज्जा-बर्गर की दुकान में लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पिज्जा-बर्गर की दुकान में आग लग गई। जानकारी पर दुकान मालिक मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक पूरा सामान जल चुका था। उसका आरोप है कि किसी ने दुकान में आग लगाई है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी राहुल सिंह चुर्खी बाईपास के पास माही पिज्जा-बर्गर कॉर्नर की दुकान चलाता है। शनिवार की देर रात वह दुकान बंद करके घर चला गया था। तभी संदिग्ध हालात में दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के बाहर खड़ी चार पहिया की ठेलिया भी जल गई।
जानकारी पर पहुंचे दुकानदार राहुल ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल गया। आरोप है कि उसकी दुकान में किसी ने आग लगाई है। उसने बताया कि आग से करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें