फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से रुपये लेने के आरोप में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रोजगार सेवक भाई की जगह पर दूसरे भाई के नौकरी करने और मनरेगा मजदूरों के रुपये छीनने की शिकायत पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

बीडीओ की जांच में आरोप सही पाए जाने पर रोजगार सेवक के भाई पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सारंगपुर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि गांव में तैनात रोजगार सेवक मुकुल मुद्गल खुद कार्य न करके अपने भाई बिंदुसार से कार्य कराता है। जिस पर उसके बड़े भाई ने एक जल रोधक बांध बनाया गया था।
जिसकी मजदूरी जॉब कार्ड धारकों के खातों में डालने के बाद उसके भाई बिंदुसार ने मजदूरों से सारा पैसा निकलवा लिया।
जांच में पाया गया कि जॉब कार्ड संख्या 185 रामदास से रुपये लिए गए हैं। रोजगार सेवक मुकुल मुद्गल के भाई बिंदुसार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साथ ही ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान को रोजगार सेवक के कार्य न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें