फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुई मारपीट, पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवा। रंजिश के चलते दंपती के साथ गांव निवासी छह लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गए। वहीं, उक्त लोगों ने भी दंपती पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
चुर्खी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव निवासी लालसिंह ने थाना पुलिस को तहरीर दी कि बुधवार रात वह पत्नी अन्नपूर्णा के साथ घर के बाहर बैठे थे।
तभी गांव के देवेंद्र, संतराम, अशोक, जितेंद्र अपने दो अन्य साथियों के साथ आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे व पत्नी को पीट दिया।
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई है।
वहीं दूसरे पक्ष ने भी दंपती के खिलाफ पुलिस को मारपीट करने की तहरीर दी।
थानाध्यक्ष नागेंद्र पाठक का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें