जीत के बाद शील्ड के साथ खड़े करहैया टीम के खिलाड़ी
- फोटो : ORAI
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम में चल रही कालपी प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खेले गए मैचों में सजहरा व करहैया की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मैच में सजहरा ने कुरहना आलमगीर टीम को छह विकेट से हराया। पहले खेलते हुए कुरहना आलमगीर ने निर्धारित आठ ओवरों में छह विकेट खोकर 50 रन बनाए। इसमें मानवेंद्र ने 12 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सजहरा की टीम ने आवश्यक रन 7.2 ओवर में चार विकेट खोकर बना लिए। तीन विकेट लेने पर सजहरा के अभिषेक को मैन ऑफ द मैच मिला। दूसरे मैच में करहैया ने खल्ला को दस विकेट से हराय। पहले खेलते हुए खल्ला ने चार विकेट पर 80 रन बनाए। इसमें अतुल ने 23 गेदों में छह चौके व एक छक्का लगाकर 44 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी करहैया की टीम ने आवश्यक रन बिना किसी नुकसान के बना लिए। करहैया के मोहित ने 18 गेदों में 33 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द मैच मिला। इस मौके पर प्राचार्य राकेश दिवेदी, विकल सिंह, जीतू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।