फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेखौफ चोरों का आतंक, दो दुकानों के ताले तोड़े

Sat, 31 Aug 2024 03:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के नाहिली बंबी के पास स्थित दो दुकानों से बेखौफ चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। सुबह जब दुकानदारों ने टूटे ताले देखे तो उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निजामपुर निवासी अंशुल दुबे ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी नाहिली बंबी में मार्बल की दुकान है। शुक्रवार सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा और गुल्लक खाली थी। गुल्लक में करीब 7 हजार रुपये थे। इसके साथ ही दुकान में रखे नल की टोंटी आदि सामान भी चोरों ने चोरी कर लिए। वहीं, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआरवी साथ ले गए हैं।
इसी तरह दुकानदार सौरभ त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी सीमेंट मौरंग की दुकान का शटर तोड़कर चोर गुल्लक में रखे करीब 5 हजार रुपये व 25 बोरी सीमेंट की चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी केपी सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें