फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उधारी के रुपये मांगने पर पिता-पुत्र को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। दुकान के उधार रुपये मांगने पर ग्राहक ने गुरुवार को दुकानदार व उसके बेटों को पीट दिया। क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी लक्ष्मी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह घर में ही किराने की दुकान किए है। उनके घर में एक किरायेदार भी रहता है। किरायेदार ने कुछ दिन पूर्व उसकी दुकान से सामान उधार लिया था। गुरुवार की सुबह जब उसने किरायेदार से उधारी के रुपये मांगे तो वह गालीगलौज करने लगा। मना करने पर उसने पिटाई कर दी। बेटे विपिन ने उसे पिटता हुआ देखा तो बीच बचाव की कोशिश की। किरायेदार ने बेटे को भी पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें