फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: भूमि संरक्षण विभाग की कार्यशैली पर मुखर दिखे किसान

विज्ञापन
किसान दिवस पर किसानों की समस्याएं सुनते सीडीओ। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। विकास भवन में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें भाकियू नेताओं ने भूमि संरक्षण अधिकारी पर भूसा घर निर्माण का भुगतान न करने का आरोप लगाया। सीडीओ ने डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव अधिकारी को फटकार लगाई और जल्द भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष डॉ द्विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोंच तहसील में भूमि संरक्षण विभाग ने भूसाघर बनाए हैं। अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। किसान भुगतान के लिए भटक रहे हैं। विभाग के भ्रष्टाचार की जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट भी अभी तक नहीं आई है। जांच जल्द पूरी कर रिपोर्ट सामने लाई जाए।
दिनेश प्रताप सिंह गौर, साहब सिंह चौहान, अरुण सक्सेना ने कहा कि जिले में आठ नलकूप रिबोर के लिए आए है। उसके लिए स्थान चयनित कर जल्द रिबोर कराए जाएं।
चतुर सिंह कैथी, ब्रजेश बाबू, नीलेश सिंह, रामाधार आदि जर्जर तारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि हादसों के बावजूद बिजली विभाग लापरवाही बरत रहा है। जर्जर तार जल्द बदले जाएं। नलकूप, फसल बीमा से संबंधित मामले में भी उठाए गए।
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने और निस्तारण से शिकायतकर्ता को अवगत कराने के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, कृषि अधिकारी गौरव यादव, उद्यान अधिकारी आशीष कटियार के अलावा बिजली, नहर विभाग के अधिशासी अभियंता, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक आयुक्त सहकारिता के साथ ही बीमा कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें