फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागबानी और पशुपालन भी करें बुंदेलखंड के किसान : डीएम

Tue, 21 Mar 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला स्तरीय उद्यान गोष्ठी और कृषक मेले का आयोजन मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। मेले का उद्घाटन डीएम चांदनी सिंह ने किया। उन्होंने विभागों द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम ने एकीकृत बागवानी मिशन की पुस्तिका विमोचन किया और किसानों को एफपीओ से होने वाले लाभों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की भूमि प्राकृतिक रूप से सभी पोषक तत्वों से भरपूर है। यहां की मृदा का संरक्षण कर एवं वर्षा जल का संरक्षण कर पौधों का रोपण करना आवश्यक है। किसानों को केवल कृषि ही नहीं बागवानी, पशुपालन आदि कार्य भी करने चाहिए ताकि उनके आय के स्रोत बन सके। किसानों को सिंचित स्थानों पर अमरूद, आवंला, बेर, नीबू वर्गीय पौधों लगाने पर राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है।
सीडीओ ने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार सिंह ने कहा कि अमरूद की बागवानी के लिए माह जुलाई से ही गड्ढों को खोदकर पेड़ों का रोपण करें। माइक्रो इरीगेशन प्रभारी गौरव तिवारी ने स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, टपक सिंचाई के बारे में बताया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक, भाकियू नेता दिनेश प्रताप सिंह, डीएस यादव, देवीदीन कुशवाहा, अमित कुमार ने भी विचार रखे। सराहनीय कार्य करने वाले एफपीओ और किसानों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें