फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खाद न मिलने पर किसान परेशान, पोर्टल पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। आधार व खतौनी जमा करने के बाद भी खाद न दिए जाने की शिकायत किसान ने आईजीआरएस पोर्टल पर की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला भवानीराम निवासी राघवेंद्र सिंह यादव ने आईजीआरएस पोर्टल पर सोमवार को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें लिखा कि उन्हें कुसमरा जालौन बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति बी पैक्स लिमिटेड हरदोई राजा से डीएपी खाद की बोरी लेनी थी। वह समिति पर पहुंचे तो सचिव ने बताया कि खाद की बोरी 1365 रुपये की मिलेगी। शासन द्वारा इसका निर्धारित मूल्य 1350 रुपये है। खाद के लिए आधार कार्ड व खतौनी मांगी गई तो उन्होंने 16 सितंबर को अपना आधार कार्ड और खतौनी जमा कर दी। इसके बाद भी उन्हें खाद नहीं दी गई आजकल कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। सोमवार को जब वह समिति पर पहुंचे तो सचिव ने बताया कि उसकी खतौनी खो गई है अब उसे खाद नहीं मिलेगी। खाद न मिलने से वह परेशान हैं। उन्होंने निर्धारित रेट पर खाद दिलाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें