फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 08 Jun 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
महाराष्ट्र किसान का सराहनीय कदम, बांध बनाने के लिए बेच दी जमीन - फोटो : ANI
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। खेत की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह जब परिजनाें ने शव देखा तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव कंजौसा निवासी गुलाब सिंह (40) पुत्र दुर्गे अपनी मूंग की फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। देर रात उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे परिजन मौके पर पहुंचे तो खेत की मेंड़ पर उसका शव पड़ा था। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनाें ने हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत एसओ राजा भईया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की बजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें