फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
मृतक किसान दयाराम फाइल फोटो - फोटो : ORAI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कदौरा। कस्बे में रविवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम कानाखेड़ा निवासी किसान दयाराम पाल 55 पुत्र घसीटा खेत की रखवाली करने गया था। अचानक ठंड लगने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर खेत पर गिर पड़ा। अन्य किसानों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी, परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई परमेश्वरी पाल ने बताया कि उसके पास नौ बीघा खेती है जिसमें गेहूं व मटर की फसल बोई है। मृतक के एक पुत्र रोहित व पुत्री अंजनी है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसडीएम जयेंद्र कुमार ने कहा कि किसान के मौत की सूचना मिली है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जो भी शासन के द्वारा मदद होगी वह दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें