माधौगढ़। बाजार कर शाम घर लौट रहे किसान की बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे किसान बुरी तरह घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। हेलमेट न लगाए होने से उसे सिर में गहरी चोट लग गई है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के रूदपुरा निवासी अशोक सिंह (40) गुरुवार की शाम बाइक से बाजार करने माधौगढ़ आए थे। देर शाम जब वह वापस घर लौट रहे थे। तभी मिहौनी के देवी मदिंर के पास बाइक बेकाबू होकर गड्ढे में गिर गई। जिससे किसान बुरी तरह से घायल हो गया। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान की मौत से पत्नी सुधा देवी, पुत्र उदय प्रताप सिंह व शिवम सिंह का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।