फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Accident: हाईवे पर ट्रक की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 27 Apr 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
झांसी-कानपुर हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र कालपी के निकासा गेट के पास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से किसान की मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर से भूसा लेकर कानपुर देहात जिले के गांव में बहन के घर जा रहा था। हाईवे पर भूसे की गठरी ठीक करते समय पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के बैरई गांव निवासी किसान संजय (35) बुधवार को गांव से ट्रैक्टर ट्राली में भूसा लादकर कानपुर देहात जिले के कट्टापुरवा गांव जा रहे थे। कानपुर-झांसी हाईवे पर कालपी कोतवाली क्षेत्र के निकासा गेट के पास भूसा की गठरी गिरने लगी। जिस पर वह हाईवे के किनारे ट्रैक्टर खड़ाकर भूसे की गठरी को ठीक करने लगे। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किसान को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो पुत्र हैं। उसकी मौत से पिता ऊवन सिंह, मां केशकली, पत्नी गीता का रो-रोकर बुरा हाल है। कालपी कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया है। ट्रक के नंबर के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें