फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: विषखापर के काटने से किसान की मौत

Wed, 24 Jul 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। खेत में खरपतवार साफ करते समय किसान की बिषखापर के काटने से मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिजवापुर निवासी किसान नरेंद्र निषाद (47) सोमवार की शाम खेत पर खरपतवार को साफ कर रहा था। इसी दौरान उसे विषखापर ने काट लिया। जिससे वह अचेत होकर खेत में ही गिर पड़ा। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सीएचसी ले गए, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटे व चार बेटियां हैं। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष केपी सरोज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें