फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खेत पर जा रहे किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह जुताई करवाने के लिए खेत पर जा रहे थे, तभी रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन



आटा थाना क्षेत्र के चमारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार (55) मंगलवार की शाम को खेत में जुताई करवाने के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में झांसी-कानपुर रेलवे लाइन को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई अखिलेश ने बताया कि जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी। वह परिवार के साथ ही रहते थे। उन्हें कम सुनाई देता था, इसी वजह से उन्हें ट्रेन की आवाज नहीं सुनाई दी। वह खेती किसानी करते थे। किसान की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें