फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, दो अन्य झुलसे, तहसीलदार ने दिए जांच के निर्देश

Sat, 29 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

किसान के ऊपर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े सुरेंद्र और देवेंद्र को बिजली के हल्के झटके लगे, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में सिरसा कलार थाना क्षेत्र के छानी अहीर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। खेत में गेहूं की कतराई करते समय हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, विजय दोहरे (48) पुत्र गंगाराम सुबह खेत में गेहूं एकत्रित करके कतराई करवाने की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली किसान के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में खड़े सुरेंद्र और देवेंद्र को बिजली के हल्के झटके लगे, जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना परिजनों और डायल 112 पर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, किसान विजय के पास एक बीघा जमीन है। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है। विजय की शादी नहीं हुई है। वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहता था।वहीं, भाई मजदूरी और ड्राइवरी कर अपने घर परिवार का पेट पालता था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तहसीलदार को दी गई है सूचना
विजय की मौत होने से मां फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल हैं। छोटा भाई राधे लाल शादी में बाहर गया हुआ था। सूचना पर वह भी रोता बिलखता घर दौड़ता आया। ग्राम प्रधान, छानी अहीर बालेश तिवारी ने बताया कि तहसीलदार को सूचना दे दी गई है। किसान की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें