फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब नें नहाते समय डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई/माधौगढ़। तालाब में नहाते समय गहरे पानी में डूबने से किसान की मौत हो गई। किसान जब काफी समय बीतने के बाद घर नहीं पहुंचा। तो परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से तालाब से उसके शव को खोज निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिझौना गांव निवासी सर्वेश प्रजापति (30) मंगलवार को गांव स्थित तालाब में नहाने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई। परिजन जब खोजबीन करते हुए तालाब किनारे पहुंचे तो ग्रामीणों के साथ लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से खोज निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सर्वेश चार भाइयों में सबसे छोटा होने के कारण घर का दुलारा था। खेती कर अपना भरण पोषण करता था। शादी अभी नहीं हुई थी। पिता दमरू, मां गंगा सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें