फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आमने-सामने बाइकों की भिड़त में दो गंभीर

Mon, 19 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर के समीप काली ईट भट्टे के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

रविवार की शाम सात बजे थाना क्षेत्र माधौगढ़ के ग्राम मिर्जापुर निवासी शिवम (22) अपनी बहन को जगम्मनपुर छोड़कर वापस अपने गांव जा रहा था। तभी रामपुरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक जिस पर चार लोग सवार थे, जिसने शिवम की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवम के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर सवार मानवेंद्र (22) निवासी अटागांव भी अपनी बहन को छोड़ने जगम्मनपुर आ रहा था। उसकी बाइक पर बहन प्रीति, पीयूष (13) और प्रशांत (13) भी बैठे थे वह भी घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने शिवम व पीयूष की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें