फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जर्जर स्कूलों की सूचना न देने वाले प्रधानाध्यापकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। जर्जर स्कूलों की खबर प्रकाशित होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में तेजी आ गई। खंड शिक्षा अधिकारी से लेकर बीएसए तक स्कूलों की दशा जानने पहुंचे। उन्होंने जर्जर विद्यालयों की स्थिति को बारे में विभाग को लिखित रूप से अवगत न कराने पर उनके प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही स्कूलों का ध्वस्त करने का प्रस्ताव कराकर नए सिरे से विद्यालय भवन बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने डकोर ब्लॉक के जर्जर स्कूलों की दशा की खबर प्रकाशित की थी। इस खबर से अफसरों में हलचल रही। एलआईयू से लेकर अन्य अधिकारी सक्रिय गए। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी सुबह साढ़े आठ बजे ही प्राइमरी स्कूल मुहम्मदाबाद पहुंच गए। विद्यालय की शैक्षिक स्थिति तो ठीक मिलीए लेकिन विद्यालय भवन की दशा ठीक नहीं मिली। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सरोज अग्रवाल को नोटिस देकर इसकी लिखित सूचना विभाग को न देने पर जवाब तलब किया है। साथ ही अब तक कराए गए काम का ब्योरा भी तलब किया है।
इसके बाद प्राइमरी स्कूल रमपुरा की खराब दशा देखकर खंड शिक्षा अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रधानाध्यापक पंकज गुप्ता से सूचना न देने पर स्पष्टीकरण मांगा है। जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक शैलेंद्र सोनी गैरहाजिर मिले। इस पर उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वह जो भी जर्जर भवन है, उनका ब्योरा मांगा गया है। उनके ध्वस्त करने की कार्रवाई कर नए सिरे से भवन बनाया जाएगा। कुछ नए भवनों का प्रस्ताव आ भी गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें