फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 28 Apr 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण और दस्तक अभियान में लापरवाही मिलने पर जवाब़-तलब
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



उरई। टीकाकरण और संचारी रोग दस्तक अभियान में लापरवाही पर दो एएनएम और पांच आशा कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है। नोडल अधिकारी ने सभी से तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी शहरी स्वास्थ्य डॉ एसडी चौधरी ने नगरीय क्षेत्र में चलाए जा रहे टीकाकरण और संचारी रोग दस्तक अभियान की समीक्षा की। समीक्षा में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौरा और तुफैलपुरवा की एएनएम का काम लक्ष्य के मुताबिक नहीं मिला। इस पर दोनों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी तरह नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौरा में तैनात पांच आशा कार्यकर्ताओं ने संचारी रोग दस्तक अभियान में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम नहीं किया। इस पर पांचों आशा कार्यकर्ताओं से भी तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। नोडल अधिकारी ने कहा कि जो भी आशा और एएनएम फील्ड में काम में लापरवाही बरतेगी, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि संचारी रोग दस्तक अभियान 30 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इसमें दिए गए लक्ष्य को पूरा करें। टीकाकरण में भी लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें