उरई। महिला की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान मृतका के भाई ने एसपी से शिकायत की है।
कदौरा थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी भारत वर्मा ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी बहन निधि की हत्या 21 जुलाई 2025 को हुई थी। इस पर उसने कुठौंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक का आरोप है कि विवेचक आरोपियों के प्रभाव में है और वह उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रहे हैं। इससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 28 जुलाई को भी एसपी से शिकायत कर चुके हैं। अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित ने एसपी से मांग की मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाए। (संवाद)