फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मू्ल्यांकन बहिष्कार वापस, चारों केंद्रों पर जाचीं गईं कापियां

Wed, 20 Mar 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का काम मंगलवार को भी जारी रहा। शिक्षकों ने मू्ल्यांकन बहिष्कार वापस ले लिया। अब तक 89368 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की आवंटित 128433 उत्तर पुस्तिकाओं में अब तक 29969 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाए गए सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आवंटित 50678 उत्तर पुस्तिकाओं में 2823 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक 20606 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
गांधी इंटर कॉलेज में आवंटित 34526 उत्तर पुस्तिकाओं में अब तक 12379 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। इसी तरह बीएमटी इंटर कॉलेज आटा में भी हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। यहां पर 7703 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। अब तक 26414 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन

जीआईसी के मूल्यांकन केंद्र से नौ उप प्रधान परीक्षक और आठ सहायक परीक्षक गैरहाजिर रहे। उधर मूल्यांकन से पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह, महेश द्विवेदी, विनोद, प्रवीण पांडेय आदि ने जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचकर शासन द्वारा मृतक शिक्षक के मामले में अब तक हुई कार्रवाई से मूल्यांकन में लगे शिक्षकों को अवगत कराया, बताया कि शासन ने शिक्षक संघ की मांगें मान ली है, लिहाजा मू्ल्यांकन का काम जारी रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें