कोंच। मध्यप्रदेश को जोड़ने वाले मार्ग पर सलैया के पास पहुंज नदी के पुल पर सड़क का कटान लगातार बढ़ रहा है। तेज बारिश से नदी का बहाव बढ़ने के कारण सड़क का हिस्सा और कट गया है। सुरक्षा के चलते प्रशासन ने करीब एक माह पहले चार पहिया और भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया था। शनिवार को एडीएम नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य ने एसडीएम अभिनव कुमार व सीओ परमेश्वर प्रसाद के साथ मौके का निरीक्षण किया। एडीएम ने बताया कि मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही काम कराया जाएगा। (संवाद)