फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीएम पोर्टल पर की ईओ की शिकायत

Mon, 10 Jul 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने ईओ और लिपिक को हटाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुरा। नगर पंचायत रामपुरा के ईओ राजीव कुमार की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई है। नगर पंचायत के सभासदों ने शिकायत में कहा कि नगर पंचायत के ईओ राजीव कुमार व लिपिक लगभग पांच वर्षों से एक ही जगह टिके हुए है। जिनका सरकारी नियमावली के अनुसार तीन साल बाद स्थानांतरण होना चाहिए था लेकिन नहीं किया गया।
सभासदों ने नगर पंचायत का आय-व्यय का ब्योरा मांगा लेकिन, ईओ ने विस्तृत जानकारी मांगे जाने पर भी उपलब्ध नहीं कराई। नगर पंचायत के सभासदों ने बोर्ड की पहली मीटिंग में कहा था कि नगर में साफ सफाई, नालियों की सफाई, पुलियों का निर्माण, नगर में प्रकाश की व्यवस्था तथा कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा था।
विज्ञापन

जिसमें एक भी कार्य नगर पंचायत द्वारा नहीं कराया गया। बोर्ड की पहली बैठक में नगर पंचायत की आय व्यय की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी। जो आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई। नगर पंचायत कार्यालय में एक भी बार बोर्ड की बैठक को छोड़कर कभी नहीं बुलाया जाता हैं। नगर के विकास कार्यों का खाका तैयार करने के लिए सभासदों की राय नहीं ली जा रही हैं।
विज्ञापन


सभासद सूरजमुखी, विमल कुमार, रंजना, ब्रजेश कुमार, राखी, मनोज, अल्ताफ खान, ब्रजेंद्र, जाकिर, दयावती आदि सभासदों ने मांग की है कि ईओ और लिपिक का स्थानांतरण किया जाए। साथ ही प्रत्येक बोर्ड की बैठक में नगर पंचायत का आय व्यय का विस्तृत ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। माह में एक सामूहिक बैठक की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें