फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आईटीआई में आठवीं पास के लिए रोजगारपरक कोर्स

Mon, 29 Jul 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आईटीआई चलो अभियान के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए प्रवेश की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश पाने के इच्छुक युवा चार अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन https://www.scvtup.in पर कर सकते है। मेरिट के जरिए काउंसलिंग के बाद प्रवेश मिल सकेगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की नोडल प्रधानाचार्य नूपुर कश्यप ने बताया कि जनपद में चार राजकीय आईटीआई का संचालन होता है। जिसमें उरई, कालपी, माधौगढ़ एवं कोंच शामिल है। सभी में अगस्त माह से शुरु होने वाले शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महिलाओं के लिए ड्रेस मेकिंग एवं स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड हैं। जिसमें आठवीं पास महिलाएं व युवतियां भी प्रवेश ले सकती हैं। व्यवसाय ड्रेस मेकिंग में महिलाओं को कपड़ों से विभिन्न प्रकार की ड्रेस बनाने के ट्रेनिंग दी जाती है।
कहा कि स्विंग टेक्नोलॉजी में महिलाओं को सिलाई करने की ट्रेनिंग दी जाती है। बताया कि दो वर्षीय व्यवसाय पेंटर के लिए योग्यता आठवीं पास है। जिसमें फर्नीचर, कार, सीनरी, हवाई जहाज आदि की पेंटिंग के बारे में सिखाया जाता है। एक वर्षीय कोर्स-कोपा जिसमें हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। जिसमें साफ्टवेयर एवं प्रोग्रामिंग की शिक्षा दी जाती है। एक वर्षीय वेल्डर ट्रेड में आठवीं उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकता है, जिसमें वेल्डिंग संंबंधी कार्य की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन

मैकेनिक डीजल एवं मैकेनिक ट्रैक्टर भी एक वर्षीय है, इसमें हाईस्कूल के छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इसमें कार, ट्रक एवं ट्रैक्टर आदि के डीजल इंजन को चलाने एवं मरम्मत का कार्य सिखाया जाता है। इलेक्ट्रिशियन के दो वर्षीय कोर्स में हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते हैं। इस ट्रेड में विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं इलेक्ट्रिक मशीनों का कार्य सिखाया जाता है। साथ ही फिटर, टर्नर एवं इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक भी हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकता है।
दो वर्षीय आईटीआई पूर्ण करने के बाद लेटरल एंट्री के माध्यम से पॉलिटेक्निक (डिप्लोमा) के संबंधित व्यवसाय में सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते है। इन कोर्स के अतिरिक्त टाटा टेक्नोलॉजी द्वारा संचालित ट्रेड में हाईस्कूल उत्तीर्ण छात्र प्रवेश ले सकते है। जिसमें 40-40 सीटें है। दो वर्षीय इंड्रस्ट्रियल इंटरनेट थिंग टेक्नीशियन, एक वर्षीय इंड्रस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन और अर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल्स की ट्रेड में भी प्रवेश शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न कोर्स को सीखने के लिए ओबीसी व सामान्य प्रशिक्षार्थियों को 40 रुपये प्रतिमाह तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के प्रशिक्षणार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें