फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसलिंग दो नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला सेवायोजन कार्यालय में दो नवंबर को सुबह साढ़े दस बजे से रोजगार मेला और कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। इसमें जालौन सहित देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनियों के नियोजक टेक्निकल और नान टेक्निकल पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लेंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी भगवत नारायन ने बताया कि रोजगार मेले में हीरो स्पेयर पार्ट लिमिटेड, ग्रोफास्ट आर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, एलआईसी, आईसेक्ट रोजगार मंत्रा, आदि कंपनियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। मेले में हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आटीआई, पॉलीटेक्निक सहित समस्त योग्यताधारी अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे है। इसमें 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें