फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 72 घंटे की हड़ताल पर बिजली कर्मी, लड़खड़ाईं व्यवस्थाएं

Sat, 18 Mar 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारियों ने वृहस्पतिवार की रात 10 बजे से 72 घंटे की हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का व्यापक असर भी दिखाई दिया। गुरुवार की रात बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई और कई घंटे बाद दुरुस्त की गई। बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। जिले के सभी एसडीएम बिजली घरों और क्षेत्र का लगातार दौरा करके लाइनमैन के सहयोग से बिजली आपूर्ति बहाल करवा रहे हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के दौरान जालौन रोड स्थित बिजली विभाग के अभियंता कार्यालय में आयोजित धरना सभा में समिति के संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि वेतन विसंगति, कैशलेस व्यवस्था, बिजली विभाग का निजीकरण, पदोन्नति न होने, संविदा, निविदा कर्मियों को नियमितीकरण न करने के विरोध में हड़ताल की जा रही है। डकोर, माधौगढ़, एट क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। उरई शहर में रामनगर, अजनारी रोड, बघौरा, राजेंद्र नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कलक्ट्रेट के पास रखा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से भी लोगों की परेशानी बढ़ गई। उधर प्रशासन ने दूसरे विभागों को इंजीनियरों की बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए तैनाती कर दी है। दूसरे विभागों के बिजली संबंधी कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं।

बिजली संबंधी समस्याओं का निस्तारण समय से- डीएम
उरई। डीएम चांदनी सिंह ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि बिजली संबंधित शिकायतों को रजिस्टर में अंकन कर संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं और यह भी सुनिश्चित करें। शिकायत का निस्तारण समय से किया जाए। डीएम ने बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए ठोस कदम उठाया है।
विज्ञापन



50 गांवों की बत्ती गुल, पेयजल संकट गहराया
फोटो-24-सबमर्सिबल से पानी के लिए लाइन लगाए ग्रामीण।
फोटो-25-बाइक पर डिब्बों से पानी ले जाते हुए।
एट/मुहम्मदाबाद। बिजली विभाग की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल से डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया, एट फीडरों से जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं। लाइनों में आए फाल्टों के न सुधरने से 72 घंटों से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। शुक्रवार को लोग जनरेटर के सहारे सबमर्सिबल चलाकर पीने के पानी की व्यवस्था करते दिखे।
कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र से से जुड़े मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, मुहाना, मकरेछा, टिमरो, ऐरी, रमपुरा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया आदि एक दर्जन गांवों में पूरी रात अंधेरे में डूबे हैं। दूसरी ओर एट फीडर से जुड़े कोटरा, सोमई, गिरथान, कुरकुरू, पचोखरा, शैदनगर, अकोढ़ी, पिरौना, पहाड़गांव, दौलतपुरा आदि 50 गांवों में बिजली गुल होने से लोग रात दिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं। इनसानों के साथ जानवरों को भी पीने के पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। कुछ लोग जनरेटर के सहारे सबमर्सिबल चलाकर पानी भर रहे हैं, तो कुछ लोग बाइक, साइकिल आदि पर डिब्बों से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
उधर एट में देर शाम एसडीएम सदर राजेश कुमार पावर हाउस पहुंचे। उन्होंने संविदा कर्मियों के गायब होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने थाना एट में फोन लगाकर पुलिस को बुलाया। कहा बिजली का काम करने वालों को तुरंत पकड़ा जाए और बिजली बहाल कराई जाए। जिस पर पुलिस के साथ कानूनगो शंकर शरण शास्त्री और क्षेत्रीय लेखपाल देवेंद्र सिंह परिहार सहित देर रात दो बिजली कर्मचारियों की धर पकड़ की और उनको कुछ देर थाने में रखा उसके बाद रात्रि में 33 केवी का फाल्ट ठीक कराकर सुबह पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल करवाई। पिरौना सहित आसपास के क्षेत्रों की बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया।



फोटो संख्या- 32: बिजलीघर पर तैनात पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी।
एसडीओ कार्यालय में बंद रहा ताला
जालौन। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण कस्बे के एसडीओ कार्यालय में ताला लटका रहा। अपने बिलों में संशोधन, बिल जमा करने के लिए उपभोक्ता कार्यालय के चक्कर लगाते नजर आए। बिजली व्यवस्था संभालने के लिए जेई नलकूप और नगर पालिका के लाइनमैन को तैनात किया गया है। बिजली घर पर कुठौंद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति होने वाले फीडर में खराबी आ जाने से कुठौंद क्षेत्र के 12 गांवों में बिजली नहीं आ रही थी। ग्रामीणों की परेशानियों को देखते हुए एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव के नेतृत्व में एसडीएम सना अख्तर, सीओ उमेश पांडेय, तहसीलदार बलराम गुप्ता ने पुलिस फोर्स के साथ बिजली विभाग के लाइनमैनों को बुलाकर समझाया। इसके बाद लाइमैनों से फाल्ट को सही कराया गया। जिसके बाद कुठौंद फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू की गई।

एसडीएम ने रात में बहाल कराई व्यवस्था
कोंच। बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के हड़ताल पर रहने के चलते कोंच नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार की शाम से लेकर गुरुवार की शाम तक कई स्थानों पर लोकल फाल्ट ठीक न हो पाने की स्थिति में अंधेरा छाया रहा था। जिसके बाद एसडीएम कृष्णकुमार सिंह और सीओ ने शैलेंद्र कुमार वाजपेयी ने लोकल फाल्ट दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। तहसीलदार आलोक कटियार ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र कैलिया और पिंडारी जाकर व्यवस्था परखी। नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने पहाड़ गांव में हुए बिजली के फाल्ट को मौके पर जाकर ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें