कालपी। बिजली उपखंड कार्यालय में तैनात मीटर कर्मचारी विष्णु गोपाल मोहल्ला मनीगंज शनिवार की सुबह 10 बजे कालपी उपखंड कार्यालय जा रहा था।
तभी खानकाह शरीफ दरगाह के पास अंडरपास से निकलते वक्त तेज रफ्तार कानपुर की ओर आ रही बाइक ने विष्णु को टक्कर मार दी।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। (संवाद)