फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सात घंटे तीन मोहल्लों की बंद रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सालों से लगे जर्जर खंभे को आखिरकार बुधवार को बदल ही दिया गया। इसी दौरान केबल टूटने से कर्मचारियों को दोहरी मेहनत करनी पड़ी। इससे बिजली सप्लाई देर से शुरू हो सकी।
विज्ञापन

कालपी रोड पर स्थित बिजली के सामने और सीओ ऑफिस के पास दो जर्जर बिजली के पोल लगे हुए थे। जिनको बदलवाने के लिए सुबह नौ बजे से सप्लाई बंद कर दी गई। कर्मचारियों ने काम शुरू किया। काम को एक बजे तक खत्म होने था। लेकिन केबल टूटने से कर्मचारी को फिर से केबल को बदलना पड़ा। इससे कर्मचारियों को दोहरा काम करना पड़ा। शाम चार बजे तक काम होता रहा।
खंभे बदलने के लिए तिलक नगर, स्टेशन रोड, जिला न्यायालय, राजेंद्र नगर की सप्लाई बंद रही। इससे करीब पांच हजार की आबादी को सप्लाई नहीं मिल सकी। बिजली नहीं आने इस फीडर में आने वाले लोगों के साथ सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहा। जेई गौरव कुमार ने बताया कि कई दिनों से पोल बदलने की योजना बनाई जा रही थी। लेकिन गर्मी अधिक होने के कारण सप्लाई बंद नहीं कर सकते थे। आज इस काम को पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें