फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली विभाग टीम ने 75 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालपी।
बिजली विभाग ने गुरुवार को नगर में अभियान चलाकर 75 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। विभाग के कर्मचारी दो टीमों में बंटकर कई मुहल्लों में पहुंचे। टीम के पहुंचने पर मुहल्लों में भगदड़ देखने को मिली। विभाग की टीमों ने नगर में अभियान चलाकर 75 बाकयेदारों के कनेक्शन काटे। वही उन्हें चेतावनी भी दी गई बिना बिल जमा किए लाइन ना जोड़ना। पहली टीम में अवर अभियंता रमाकांत शामिल रहे। जिन्होंने 40 बकायदरों के कनेक्शन काटे। वही दूसरी टीम में टीजीटू भूपेंद्र सिंह तथा प्रकाश पाल शामिल रहे। इस टीम में इंदिरानगर,महमूदपुरा रावगंज,लंका मीनार, के आसपास के 35 बकायेदारों के घरों के कनेक्शन काटे। एसडीओ ने बताया कि संयोजन कटे होने के बावजूद अगर बकायेदारों ने बिजली उपयोग की जाती है तो उनके खिलाफ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें