फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली उपभोक्ता को अपने नाम से लेना होगा कनेक्शन

Fri, 01 Sep 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कदौरा। आपने नई दुकान या मकान खरीदा है और बिजली कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरण नहीं कराया है तो सावधान हो जाएं। बिजली विभाग ने अब ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देगा।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों ने नया मकान, दुकान खरीदी है और उसका कनेक्शन अपने नाम ट्रांसफर नहीं कराया है या फिर मकान स्वामी की मौत हो चुकी है और उसके पुत्र ने कनेक्शन अपने नाम स्थानांतरित नहीं कराया तो उनका कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि, जिनके नाम कनेक्शन चल रहा है उसका जीवित होना जरूरी है। मृत व्यक्ति के नाम कनेक्शन चलता है। मिला तो उसे हमेशा के लिए काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीओ राजेश पटेल ने बताया कि अधिकतर लोग मकान,दुकान खरीद लेते है,लेकिन बिजली कनेक्शन अपने नाम नहीं कराते है। इसी तरह घर का कनेक्शन पिता के नाम पर है और उनकी मौत हो चुकी है, लेकिन परिजनों ने कनेक्शन ट्रांसफर नहीं कराया है तो ऐसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन हमेशा के लिए काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें