फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल गिरा, हादसा बचा

विज्ञापन
ठेका वाली गली में टूटा बिजली का जर्जर पोल। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। नगर के मोहल्ला चौधरयाना में बुधवार देर रात बिजली का पोल टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि रात होने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला चौधरयाना निवासी सक्षम कुमार, अभय सिंह, सुर्दशन बाबूजी, त्रिलोक कुमार उपाध्याय, नरेश कुमार आदि ने एसडीओ विद्युत कौशलेंद्र सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनके मोहल्ले में सब्जी मंडी ठेका वाली गली के अंदर लगा बिजली का पोल काफी पुराना हो चुका है। इसके बावजूद पोल बदला नहीं गया। मोहल्ले वालों की आशंका उस समय सही साबित हो गई जब बुधवार रात यह गिर गया। मोहल्ले के लोगों ने पोल टूटने की जानकारी बिजली विभाग को दी तो उसे हटाया गया। इसके बाद देर रात बिजली की सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें