जालौन। घर के कमरे से निकला युवक सोमवार दोपहर कूलर के करंट की चपेट में आया गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारोभास्कर निवासी रामसनेही कुशवाहा उरई कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। उनका बेटा अर्जुन सिंह कुशवाहा (22) बड़े भाई रोहित के साथ मोहल्ले में चौपाला कुएं के पास स्थित घर में रहता है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे वह लघुशंका जा रहा था। दरवाजे के पास चल रहे कूलर से उसे करंट लग गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। कुछ देर बाद परिजन वहां पहुंचे तो अर्जुन को अचेतावस्था में पड़ा देखकर उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हुई है। जांच की जा रही है।