फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: कानपुर देहात में दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई

Thu, 16 Feb 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। कानपुर देहात में मां बेटी की जलकर हुई मौत के मामले में बुधवार को घटना के विरोध में जमीयत उलेमा के जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान अहमद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें पीड़ितों को उचित राहत देते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

बुधवार को जमीयत उलेमा के जिलाध्यक्ष मौलाना सुल्तान अहमद के नेतृत्व में अशफाक राईन, भगवान दास तिवारी, गजेंद्र कुशवाहा, गफ्फार मंसूरी आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सना अख्तर को सौंपा। उन्होंने घटना को इसे इंसानियत विरोधी बताया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की जाए। घटना में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए जिससे दोबारा ऐसा कदम कोई न उठा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें