फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी में जाने से परेशान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-35 पीएनबी के बाहर बैंक बंद रहने की सूचना की लटकी तख्ती व बंद एटीएम। संवाद
विज्ञापन

बैंककर्मी चुनाव में, ग्राहक रहे परेशान
सहालग के कारण कई लोगों को उधार लेकर काम चलाना पड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। चुनाव ड्यूटी के कारण शनिवार को अधिकांश बैंक शाखाएं बंद रहीं। पीएनबी, इंडियन की मुख्य शाखा बंद होने से ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। सेंट्रल बैंक, स्टेट बैंक आदि में स्टाफ की कमी के चलते लोगों के बैंक संबंधी जरूरी काम नहीं हो सके। बैंकों में लेनदेन न होने से शादी वाले घरों में लोगों को काफी परेशान होना पड़ा। कई बैंक के एटीएम भी बंद होने से लोगों को भटकना पड़ा। पीएनबी के खाताधारक अफजाल ने बताया कि उसे अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में जाना है। रुपयों की जरूरत थी, लेकिन बैंक बंद होने से रुपये नहीं निकाल सके। वहीं, बृजेश कुमार के घर में शादी थी। जिसके चलते उन्हें सामानों की खरीदारी करनी थी। लेकिन बैंक व एटीएम बंद होने से रुपये नहीं निकल सके। अब उन्हें किसी परिचित से पैसे उधार मांगकर काम चलाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें