उरई। जर्जर तार को लेकर एट क्षेत्र के ग्रामीण कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद बिजली विभाग ने उन तारों को बदलन के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार आज पिरौना क्षेत्र में कई मीटर जर्जर तार बदले जाएंगे। जिसके चलते क्षेत्र की बिजली सुबह नौ बजे से लेकर शाम को छह बजे तक बंद रहेगी। तार बदलने के बाद फिर से सप्लाई चालू होगी। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि कई दिनों से लोग जर्जर तार को लेकर विरोध कर रहे थे ।साथ ही सप्लाई में भी परेशानी आ रही थी। जिसके चलते उन्हें आज बदला जा रहा है। सप्लाई बंद रहेगी। (संवाद)