फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चुनाव से आठ बसें लौटी नहीं, 18 और गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। लोकसभा चुनाव में उन्नाव डिपो से 27 अप्रैल को भेजी गईं बसों में आठ अभी तक नहीं लौटी हैं। वहीं मंगलवार को 18 बसें और चली गईं। उन्नाव डिपो में केवल 61 बसें बची हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ-कानपुर रूट की 12 बसें और चुनाव में चली जाएंगी, इससे लोकल रूटों के अलावा उन्नाव-कानपुर, लखनऊ व दिल्ली रूट पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा
विज्ञापन


परिवहन निगम के उन्नाव डिपो में कुल 84 बसें हैं। जो अलग-अलग रूटों पर संचालित होती हैं। मंगलवार को चुनाव के लिए गोरखपुर, प्रयागराज और लखनऊ डिपो की 18 बसें भेजी गई हैं। इससे दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, पूर्वांचल आदि रूटों पर अब केवल 61 बसे ही बची हैं। इससे यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ेंगी। अभी लखनऊ-कानपुर और जिले के लोकल रूटों पर चलने वाली 12 और बसें चुनाव में भेजी जाएंगी।

एआरएम गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि दिल्ली रूट की बसें चुनाव के लिए भेजी गई हैं। बची हुई बसों का बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें