जालौन। सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक डॉ. अनुपमा पाल के स्थानांतरण के बाद डॉ. गरिमा सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। सीएचसी में तैनात महिला चिकित्सक अनुपमा पाल का स्थानांतरण होने के बाद उनके स्थान पर गायनेकॉलॉजिस्ट सर्जन डॉ. गरिमा सिंह ने पदभार ग्रहण कर लिया है। स्त्री रोग एवं शल्य चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गरिमा सिंह ने कानपुर नगर के बिल्हौर सीएचसी में दो वर्ष तक कार्य किया है। बिल्हौर सीएचसी से आई डॉ. गरिमा सिंह ने बताया कि रोगी किसी भी समय उनसे मिलकर परामर्श ले सकते हैं। रोगी और डॉक्टर के संबंधों को वह अच्छी तरह से निभाएंगी। बता दें, डॉ. गरिमा सिंह ने कानपुर और कोलकाता से शिक्षा प्राप्त की है। (संवाद)