मुहम्मदाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ई-रिक्शा चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के कुसमिलिया गांव निवासी रविंद्र कुमार (26) ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 12 जनवरी की शाम वह बाइक से उरई आ रहा था। मुहम्मदाबाद गांव के पास उसकी बाइक में पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया था। जहां गंभीर हालत होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके भाई रवि ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। कोतवाल शशिकांत चौहान ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।