फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्टेशन गेट पर ई-रिक्शा की रहती अराजकता, लोगों की छूटती ट्रेन

Tue, 07 May 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन के बाहर ई-रिक्शा चालकों की अराजकता की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। जाम में फंसने की वजह से कई बार यात्रियों की गाड़ी तक छूट जाती है। उरई स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव सिर्फ दो मिनट का है, इस दौरान स्टेशन गेट पर लगे जाम की वजह से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा चालकों की बढ़ती अराजकता अब लोगों के लिए बड़ी समस्या बनने लगी है। जगह-जगह दुकानों के आगे सड़क पर खड़े ई-रिक्शा चालक किसी भी वाहन को नहीं निकलने देते हैं। करीब 100 मीटर आसपास के क्षेत्रफल को घेरे रहते हैं। इससे लोगों को दस से पंद्रह मिनट इस रास्ते को पार करने में लगता है।
जब कोई जल्दी में ट्रेन पकड़ने के लिए वाहन से आता है तो रास्ता जाम मिलता है। जब वह ई-रिक्शा चालकों से रास्ता देने को कहते हैं तो चालक अभद्रता करने से भी नहीं चूकते हैं। मजे की बात ये है कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन और यात्री गुजरते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए कोई यातायात पुलिस के कोई जवान भी तैनात नहीं हैं। न कोई चेकिंग अभियान रोजाना चलता है। जिससे इन ई-रिक्शों पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन


अवैध अतिक्रमण व बेतरतीब खड़े वाहन भी वजह
स्टेशन रोड पर सिर्फ ई-रिक्शा चालक अपनी मनमानी नहीं दिखाते हैं। इस मार्ग पर सुबह-शाम चाय पीने के लिए पहुंचने वाले लोग भी अपनी कार गलत ढंग से पार्क करते हैं। इस वजह से भी जाम लगने लगता है। वाहन हटाने को कहने पर कई बार झगड़ा भी हो जाता है। वहीं, दुकानों के बाहर लगा अतिक्रमण भी जाम की वजह बनता है।
-
ई-रिक्शा चालकों की अराजकता दूर होनी चाहिए
शहर निवासी शाहरुख ने बताया कि उनका कानपुर आए दिन आना-जाना है। कई बार उनकी ट्रेन इस लिए छूट गई है। ई-रिक्शा चालकों ने उनकी बाइक निकलने नहीं दी। आगे खड़े चालकों से जब रिक्शा हटाने के कहा जाता तो वह झगडा करने लगते हैं। रोहित ने बताया कि इस मार्ग पर सिर्फ यात्री नहीं आते हैं। आसपास मंदिर और मजार भी है। यहां से गुजरने पर चालक कहीं भी ई-रिक्शा खड़ा कर देते हैं और तुरंत मोड़ देते हैं। इससे जान का भी खतरा रहता है।
वर्जन-
अभियान चलता रहता है और रोजाना ई-रिक्शा के चालान भी किए जाते हैं। इसके बाद भी वह सड़कों पर आकर खड़े हो जाते हैं। कई बार यूनियन के लोगों से बात की गई पर कोई समाधान नहीं निकला। जल्द फिर से अभियान चलाया जाएगा। -वीर बहादुर सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें