कालपी। इस्लामिक जूनियर हाईस्कूल जुलहैटी में बुनकरों, कालीन कर्मकारों, हाथ कागज श्रमिकों के ई-श्रम पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 65 लोगों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ। ई-श्रम कार्ड बनावाने के लिए श्रमिक लोग अपने अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ में लेकर पहुंचे तथा रजिस्ट्रेशन कराकर ई श्रम कार्ड बनवाएं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आरके चतुर्वेदी ने बताया कि ई-श्रम कार्ड के माध्यम से 2 लाख रुपये तक का बीमा और पांच लाख तक के निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। यह कार्ड निशुल्क बनाए गए। ई-श्रम कार्ड 16 वर्ष से 59 वर्ष तक के कर्मकारों के बनाए गए। शिविर में श्रम विभाग के सुनील कुमार, हथकरघा विभाग के तनवीर अहमद, कालीन निर्माता हाजी अहसान, अनवारूल अंसारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)