फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
हादसे में मृत महिला दुर्गादेवी का फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। नगर के पंचानन चौराहे के पास शनिवार सुबह एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी एक महिला की मौत हो गई,जबकि पिता और एक अन्य युवक घायल हो गए। महिला पिता के साथ इलाज कराने के लिए जालौन जा रही थी। पुलिस ने डंपर चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है। डंपर को थाने में खड़ा करा दिया गया है।
विज्ञापन

झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम पथर्रा निवासी गया प्रसाद कुशवाहा की 35 वर्षीय पत्नी दुर्गा देवी शनिवार को जालौन दवा लेने जा रही थी। वह थाना पंडोखर के गांव लहार हवेली स्थित मायके से पिता मंगल सिंह के साथ बाइक से जा रही थी। बाइक गांव का ही युवक आलोक चला रहा था। सुबह नौ बजे पंचानन चौराहे से आगे सूरज ज्ञान कॉलेज के पास जालौन की ओर से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दुर्गादेवी सड़क पर गिर गई। उसके सिर में चोट आई। मंगल सिंह और आलोक भी चुटहिल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना पर काफी देर तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। तब पुलिस के अपने वाहन से तीनों को सीएचसी ले गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने दुर्गा देवी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना देकर बुला लिया और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गादेवी के दो छोटे बच्चे हैं।
--------------
जानलेवा साबित हो रही आधी-अधूरी सड़क
कोंच। पंचानन चौराहे से जालौन जाने वाली सड़क आधी अधूरी बनी पड़ी होने के कारण जानलेवा साबित हो रही है। लगभग आधा किमी सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है। इससे ठीक आगे करीब तीन-चार किमी की सीसी सड़क एक साइड (लेन) ही बनी है। काम रुका पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें