फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झमाझम बारिश से नाले और सड़कें लबालब

Sun, 02 Jul 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। रुक रुक कर हो रही बारिश से पारा लुढ़का है और भीषण उमस और गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। शनिवार को भी घंटों मूसलाधार बारिश हुई और नालियों के उफनाने से सड़कें गलियां जलमग्न रहीं।
विज्ञापन

बारिश में सरकारी और सहकारी संस्थानों के परिसर जरूर पानी से लबालब भर कर तालाब बन गए जिसके चलते आम लोगों को इन संस्थानों के अंदर आने जाने में काफी दिक्कत हुई। उधर, नया पटेलनगर में भी बारिश से आम जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त दिखा, कच्चे रास्तों और नालियां नहीं होने का दंश लोगों को झेलना पड़ा और वे एक तरह से घरों में कैद होकर रह गए। हालांकि शुक्रवार को पालिका के ईओ पवन किशोर मौर्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन आरआई सुनील यादव ने खुद मौजूद रहकर कई घंटे तक जेसीबी मशीन से नाले की सफाई का सार्थक परिणाम यह मिला कि सबसे ज्यादा जलभराव वाले प्वाइंट चंदकुआं पर शनिवार को जलभराव में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने क्षेत्रीय सभासदों के साथ इस इलाके का दौरा किया। जिसका आने वाले समय में गंभीरतापूर्वक समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें