कालपी। नवविवाहिता से दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने में सात ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
नगर के मोहल्ला आलमपुर निवासी देवी वर्मा ने बुधवार को तहरीर दी। इसमें बताया कि उसकी शादी 16 मई आलमपुर निवासी विकास वर्मा के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे थे। चार अगस्त को पति व ससुरालीजनों ने पीट दिया था। महिला ने पति समेत सात ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।