फोटो-26-पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते सीओ शैलेंद्र बाजपेई। संवादसंवाद
जालौन। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कोई नई परंपरा शुरू न करने के लिए कहा गया।
14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में नगर में व ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कोतवाली क्षेत्र में 23 स्थानों पर आंबेडकर प्रतिमाएं स्थापित हैं। यहां आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बैठक में सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की जयंती पर जहां जिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है वहां होता रहेगा लेकिन कोई नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। भदवां निवासी प्रकाश चंद्र पांडे ने कहा कि गांव में वर्ष 1995 सें लगातार जुलूस निकालते हैं। उन्होंने प्रशासन से इसमें सहयोग की अपील की। जब उसने पूछा गया क्या पहले कभी जुलूस के लिए अनुमति ली है तो उन्होंने इन्कार किया। शहजादपुरा निवासी सुरजीत दोहरे ने बताया कि उनके गांव के कुछ अराजक तत्व उत्पात करते हैं। उनकी गतिविधियां माहौल खराब करने वाली होती हैं। जिस पर सीओ ने कहा इस बार कोई उत्पात नहीं होने पाएगा। अगर कोई भी माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम हेमंत पटेल ने जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। इस मौके पर कोतवाली हरिशंकर चंद, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, महिला चौकी प्रभारी मधु देवी, एसआई निसार अहमद, राजेश वशिष्ठ आदि रहे। (संवाद)